एसडीओ व एसडीपीओ और सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर महा शिवरात्रि मेला का किया उद्घाटन। सज धज कर तैयार बाबा नगरी कुशेश्वरस्थान।

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

कुशेश्वरस्थान में बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर के मुख्य गेट पर शनिवार को महाशिवरात्रि मेला 2026 का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जन समुह की उपस्थिति में बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह बिरौल के एसडीओ और उपाध्यक्ष सह एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एवं सचिव गोपाल चौधरी व सदस्य मणीकांत झा, संतोष पोद्दार सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया।

बता दें कि बिहार के बाबा धाम कुशेश्वरस्थान में 15 फरवरी से आयोजित होने बाले दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की सभी तैयारियां शनिवार की देर रात तक पुरी कर ली गई है। मंदिर में होने बाले शिव पार्वती विवाह उत्सव को लेकर महादेव मंदिर सभी मंदिरों और परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

मंदिर के मुख्य मार्ग और श्रदालुओं के प्रवेश गेट व रास्ते को भी फुल बतियों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। संभावित शिवभक्तों की भीड़ के मद्देनजर मंदिर प्रशासन की ओर से चिन्हित स्थानों और रास्तों पर बाॅस बल्ले से घेराबंदी एवं बेरिकेटिंग की गई है। बड़े और चार पहिया वाहनों को पिछले साल की तरह ही इस वार भी सतीघाट और धबौलिया के निकट ही रोकने की तैयारी है। श्रदालुओं के लिए लगायी गई बेरिकेटिंग एवं पराव स्थल तथा घेरा बंदी में क्षेत्र के साथ ही मंदिर के गर्भ गृह और परिसर एवं मुख्य मार्ग सहित चिन्हित दर्जनों स्थानों पर पुलिस सुरक्षा बल तैनात होंगे। बताया जा रहा है कि शिवगंगा घाट पर प्रशासन की विशेष रूप से चौकसी होगी। शिवगंगा के निकट आपदा मित्र के साथ तैराक भी तैनात होंगे।