बार एसोसिएशन के वेलफेयर के लिए न्यायालय की पहल, अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर
बार एसोसिएशन के वेलफेयर के लिए न्यायालय की पहल, अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर
बार एसोसिएशन के वेलफेयर के लिए न्यायालय की पहल, अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता,
जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के वेलफेयर के लिए न्यायालय की पहल की सराहना वकीलों ने किया है।न्यायिक ब्यवस्था का एक सशक्त अंग बार एसोसिएशन है। बार के बिना बेंच अपूर्ण है।बार बेंच के समन्वय से हीं न्याय निर्णय होती है।उत्पाद के स्पेशल एपीपी हेमंत कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार की कोर्ट ने मंगलवार को दो मामले में क्रमशः दस हजार और तीन हजार रुपये एवं बुधवार को दो मामले में क्रमशः पांच और तीन हजार रुपये बार एसोसिएशन दरभंगा के खाता में जमा करने का आदेश पारित किया ।जिसे अभियुक्तों ने जमा कर दिया।उत्पाद बिभाग के स्पेशल पीपी हरेराम साहू ने बताया कि दो मामले में क्रमशः पांच हजार और दस हजार रुपये बार एसोसिएशन के खाता में जमा करने का आदेश उत्पाद के विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत ने पारित किया है।जिसे दोनो मामले के अभियुक्तों ने अपने अधिवक्ता रघुवर झा और सुधीर कुमार चौधरी के माध्यम से बार एसोसिएशन के खाता में जमा कराया है।न्यायालय के इस पहल से बार एसोसिएशन के दो हजार दो सौ वकीलों के बीच खुशी छा गई है। इस कार्य के लिए बार एसोसिएशन का महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने न्यायाधीशों को साधुवाद ज्ञापित किया है।हर एक अधिवक्ताओं के बीच हर्ष व्याप्त है। बार एसोसिएशन को न्यायाधीशों की जननी कहा जाता है। अधिवक्ता ही न्यायिक सेवा में जाते हैं।