जय श्रीराम कथा में उमड़ा भक्तिरस, मिथिला आगमन प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार | कुशेश्वरस्थान
कुशेश्वरस्थान प्रखंड के केवटगामा पंचायत अंतर्गत पछियारी रही गांव में आयोजित जय श्रीराम कथा के तीसरे दिन पूरा गांव भक्तिरस में सराबोर नजर आया। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और चारों ओर जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

