हत्या की नियत से दर्ज मामले में मनीगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
हत्या की नियत से दर्ज मामले में मनीगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
हत्या की नियत से दर्ज मामले में मनीगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मनीगाछी थाना की पुलिस लगातार अपने बेहतर प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हे ,समय अवधि में कानून संगत कारवाई नीयत में हे।इसी कड़ी में मनीगाछी थाना कांड संख्या 174/25, दिनांक 04/12/2025 में दर्ज हत्या की नियत से किए गए हमले के मामले में मनीगाछी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में प्राथमिकी में नामजद 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कांड भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 116(2)/115(2)/118(1)/109(1)/351(2)/352/3(5) के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़ित पक्ष पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं
1. गणेश साहू, पिता ललित साहू
2. ललित साहू, पिता अनूठी साहू
3. रामदेव साहू, पिता अनूठी साहू
4. संजीत साहू, पिता रामदेव साहू
5. घूरन साहू, पिता रामदेव साहू
6. नरेश साहू, पिता ललित साहू
सभी अभियुक्त ग्राम बीसहत, थाना मनीगाछी, जिला दरभंगा के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बेनीपुर के डीएसपी बासुकी नाथ झा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने डीएसपी श्री झा के नेतृत्व में अपने टीम के सदस्यों के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष श्री कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अभियुक्तों ने आपसी रंजिश के चलते पीड़ित की हत्या करने की नीयत से हमला किया था। फिलहाल सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।