विधि संवाददाता /बेनीपुर

राज्य स्तरीय बार एसोसियेशन के चुनाव के लिये सदस्यों का मनोनयन जारी हैं। इसी क्रम मे बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रेम कुमार झा ने आगामी चुनाव के लिये बिहार के मीडिया प्रभारी के रूप मे बेनीपुर बार एसोसियेशन के अधिवक्ता सह संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार झा को अधिकृत किया हैं। दरअसल आगामी चुनाव के लिये अधिवक्ता प्रेम कुमार प्रत्याशी हैं। अधिवक्ता सह संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार झा को बिहार के मीडिया प्रभारी बनाए जानें से एसोसियेशन के महासचिव सुशील कुमार चौधरी सहित कई अधिवक्ताओं ने बधाई दी हैं।
बार एसोसियेशन के महासचिव श्री चौधरी ने कहा हैं कि अधिवक्ता कृष्ण कुमार झा के मीडिया प्रभारी बनने से सूबे के अधिवक्ताओं मे हर्ष का माहौल हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता श्री झा से उम्मीद हैं कि वकीलों के हित मे पूरे बिहार मे विकासात्मक कार्यों को अंजाम देंगे साथ ही अधिवक्ताओं के मनोबल को हमेशा ऊंचा रखेंगे।