हरीनगर विवाद को लेकर एसडीओ,एसडीपीओ कर रहे गांव का लगातार दौरा, गांव में शांति बहाल करने का हो रहा है प्रयास
हरीनगर विवाद को लेकर एसडीओ,एसडीपीओ कर रहे गांव का लगातार दौरा, गांव में शांति बहाल करने का हो रहा है प्रयास
हरीनगर विवाद को लेकर एसडीओ,एसडीपीओ कर रहे गांव का लगातार दौरा, गांव में शांति बहाल करने का हो रहा है प्रयास
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना अंतर्गत हरीनगर गांव में दो परिवारों के बीच मजदूरी के रुपयों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अब दो समुदायों के बीच तनाव का कारण बन गया है। आपसी लेनदेन से शुरू हुई यह बात इस कदर बिगड़ी कि गांव के सौहार्दपूर्ण वातावरण में दरार पैदा हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला और अनुमंडल प्रशासन गांव में शांति बहाली के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। पिछले दिनों
जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने भी हरीनगर का दौरा कर लोगों से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
इधर बिरौल अनुमंडल प्रशासन गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुस्तैद है।
शशांक राज,अनुमंडल पदाधिकारी,प्रभाकर तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक घटना के बाद से ही लगातार हरीनगर का दौरा कर रहे हैं और दोनों पक्षों से संवाद कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश में जुटे हैं। इस दौरान मसोमात प्रमीला देवी सहित कई महिलाओं से भी मिल कर उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। गांव में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गई है। लोगों को समझाया गया है कि जो भी परीक्षार्थी और निर्दोष लोग है घर पर आकर रहें।
एसडीपीओ श्री तिवारी ने कहा कि जांच में जो व्यक्ति सही मायने में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं कि वे बरसों पुराने आपसी प्रेम और भाईचारे को एक छोटे से विवाद के कारण खंडित न होने दें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपसी विवाद को बातचीत और कानूनी तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। मौके पर पंचायत के मुखिया विमल खां,सत्तो मिश्र, मणिकांत झा, टुनटुन झा सहित कई लोग मौजूद थे।