एसएसपी का सख्त संदेश: बेहतर काम पर इनाम, लापरवाही पर निंदन ,एक पुरस्कृत, तीन पुलिस अफसरों पर कार्रवाई
एसएसपी का सख्त संदेश: बेहतर काम पर इनाम, लापरवाही पर निंदन ,एक पुरस्कृत, तीन पुलिस अफसरों पर कार्रवाई
एसएसपी का सख्त संदेश: बेहतर काम पर इनाम, लापरवाही पर निंदन ,एक पुरस्कृत, तीन पुलिस अफसरों पर कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले में पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। बेहतर कार्य निष्पादन करने वाले एक पुलिस पदाधिकारी को जहां पुरस्कृत किया गया है, वहीं गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस अधिकारियों पर निंदन की कार्रवाई करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
एसएसपी का स्पष्ट संदेश है कि अनुशासन, समयबद्ध कार्य और न्यायालयी जिम्मेदारियों में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस की कार्यशैली में सुधार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए निरीक्षण, अनुसंधान समीक्षा बैठक तथा लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
न्यायालयी कार्य में लापरवाही पड़ी भारी
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पर वर्ष 2025 में निष्पादित कांडों के आरोप पत्र समय पर न्यायालय में समर्पित नहीं करने और कोर्ट रिसीविंग उपलब्ध नहीं कराने का गंभीर आरोप है। जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच कई मामलों की रसीद लंबित रहने को कर्तव्य में घोर लापरवाही मानते हुए उनकी सेवा पुस्तिका में एक निंदन अंकित की गई है।
इसी तरह सोनकी थाना के थानाध्यक्ष पर भी अप्रैल से दिसंबर 2025 के दौरान कई कांडों में कोर्ट रिसीविंग प्रस्तुत नहीं करने के आरोप में निंदन की कार्रवाई की गई है।
वहीं घनश्यामपुर थाना के एक पुलिस पदाधिकारी पर अनुसंधान और कांड निष्पादन में शिथिलता बरतने को लेकर कारण-पृच्छा जारी की गई है।
समय पर जवाब नहीं तो और कड़ी कार्रवाई
एसएसपी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनिक कार्रवाई और कठोर की जाएगी।
साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित कर यह साफ संदेश दिया गया है कि काम करने वालों के लिए पुरस्कार और लापरवाही बरतने वालों के लिए सजा तय है।