दरभंगा पुलिस का एक्शन मोड, शराब माफिया से लेकर वारंटी तक पर शिकंजा,

इश्तिहार चिपकाया, 209 लीटर विदेशी शराब जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई है।

भालपट्टी थाना कांड संख्या 85/24 अंतर्गत धारा 30(ए) बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के अभियुक्त बलराम यादव, पिता रामहित यादव, निवासी नैना घाट, थाना भालपट्टी, जिला दरभंगा के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया। यह कार्रवाई अभियुक्त के फरार रहने के कारण न्यायालयीय आदेश के आलोक में की गई।
भालपट्टी थाना द्वारा कार्रवाई की गई।

वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक कार से कुल 208.995 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए वाहन को जब्त किया। इस मामले में पवन कुमार सहनी, पिता मोहन सहनी, निवासी पंडासराय, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा को मौके से गिरफ्तार किया गया।
बहादुरपुर थाना द्वारा कार्रवाई की गई।

इधर, नगर थाना कांड संख्या 158/25, धारा 109 के प्राथमिकी अभियुक्त श्रवण कुमार, पिता रामनारायण पासवान, निवासी वाजिदपुर, थाना नगर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया।
नगर थाना द्वारा कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त, आज दिनांक 31.01.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में सीताराम यादव, पिता स्व० रामस्वरूप यादव, निवासी कोठरा, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
हायाघाट थाना द्वारा कार्रवाई की गई।