कुशेश्वरस्थान, हरीनगर में पैसे के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, भारी पुलिस बल तैनात

दस्तक7मिडिया, बिरौल, कुशेश्वरस्थान।

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरीनगर गांव में रुपए के लेनदेन के मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसके कारण दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ रुपयों का हिसाब-किताब था। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और दोनों ओर से संघर्ष शुरू हो गया। चीख-पुकार मचने के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर तिवारी खुद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति पर काबू पाने के लिए क्षेत्र के कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। उन्होंने गांव के सभी लोगों को किसी भी तरह के अफवाह से बचने की अपील की।