लापरवाही पर मब्बी थाने की घेराबंदी, एसएसपी ने मांगा स्पष्टीकरण,नाबालिग अपहरण समेत पुराने कांडों में जांच ठप, विभागीय कार्रवाई शुरू
लापरवाही पर मब्बी थाने की घेराबंदी, एसएसपी ने मांगा स्पष्टीकरण,नाबालिग अपहरण समेत पुराने कांडों में जांच ठप, विभागीय कार्रवाई शुरू
लापरवाही पर मब्बी थाने की घेराबंदी, एसएसपी ने मांगा स्पष्टीकरण,नाबालिग अपहरण समेत पुराने कांडों में जांच ठप, विभागीय कार्रवाई शुरू
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा में मब्बी थाना पुलिस की गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद जिला पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। नाबालिग अपहरण सहित कई मामलों में अनुसंधान को लेकर भारी अनियमितता पाए जाने पर एसएसपी ने मब्बी थाने से स्पष्टीकरण तलब किया है।
सिटी एसपी अशोक कुमार द्वारा की गई समीक्षा में यह सामने आया कि थाना कांड संख्या 311/18 समेत सात वर्ष से अधिक पुराने मामलों में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। न तो न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया और न ही फरार अभियुक्तों के खिलाफ दबाव बनाने की कोई कार्रवाई हुई।
इतना ही नहीं, कांड से जुड़े जब्त वाहन के स्वामित्व का सत्यापन तक नहीं कराया गया। समीक्षा के दौरान यह भी चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मामले से संबंधित एक भी कांड डायरी सिटी एसपी कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराई गई, जो अनुसंधान की गंभीर उदासीनता को दर्शाता है।
सिटी एसपी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं, मब्बी थाना कांड संख्या 07/24, जो नाबालिग के अपहरण से जुड़ा है, उसमें भी पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। करीब दो वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो नाबालिग की बरामदगी हो सकी और न ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य थानों में लंबित मामलों की भी गहन समीक्षा की संभावना जताई जा रही है।
कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में हासिल कर ली हैं ऐतिहासिक उपलब्धियां : प्रो. दिलीप कुमार चौधरी
मुजफ्फरपुर . एसएसपी ने रात्रि में बोचहा थाना का किया औचक निरीक्षण