सुपौल बाजार के व्यापारियों के साथ उत्पन्न हालात को लेकर एसडीओ से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी। निर्माण कार्य को देख रहे अभियंता से बातचीत कर दुकानदारों को समस्या से उबारने का एसडीओ ने दिया भरोसा। 

नीलेश, बिरौल।

प्रखंड के मुख्य सुपौल बाजार की नारकिये स्थिति एवं व्यापार प्रभावित होने से दुकानदारों के समक्ष उत्पन्न भुखमरी की समस्या को लेकर सोमवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक शिष्टमंडल एसडीओ उमेश कुमार भारती से भेंटकर मांग पत्र सौंपा। तीन सदस्यीय शिष्टमंडल में अध्यक्ष इन्द्र भूषण प्रधान, सचिव रंजीत भगत एवं कॉमर्स के कार्यकारणी सदस्य सुरेन्द्र आचार्य शामिल थे। सदस्यों ने विगत 9 महीने से बाजार में हो रहे नाला का निर्माण कार्य आजतक पूर्ण नहीं होने एवं संवेदक के लापरवाही के कारण बाजार की नारकिये हालात से एसडीओ को अवगत कराया। सदस्यों ने कहा कि जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए बाजार में नाला निर्माण कराने की मांग विधायक, सासंद से लोग करते रहे। जल जमाव से निजात दिलाने के लिए विधायक मद् से नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य आज तक पूर्ण नहीं हो पाया। संवेदक की लापरवाही के कारण बाजार की स्थिति नारकिये हो गया है। जिससे दुकानदारों की दुकानदारी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। छोटे एवं मझौल दुकानदारों की स्थिति बहुत  दयनीय हो गई है क्योंकि अधूरे निर्माण के कारण ग्राहक बाजार में प्रवेश ही नहीं कर पा रहे हैं। ग्राहक नहीं आने के कारण अधिकांश दुकानदारों के साथ भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सदस्यों ने दुकानदारों को इस समस्या से जल्द निजात दिलाने का आग्रह एसडीओ से किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की बातों को सुनने के बाद एसडीओ उमेश कुमार भारती ने इसके लिए संबंधित अभियंता से बातचीत कर दुकानदारों को इस समस्या से उबारने का भरोसा दिया।