हाजीपुर /एक संवाददाता

वैशाली जिला की पुलिस लगातार शराब की बरामदगी कर रही हैं। यह बरामदगी बड़े स्तर पर हो रही हैं। ऐसे मे सवाल उठता हैं कि यह शराब आखिर आती कहां से हैं,और इसका बड़ा कारोबार किसका हैं।
वैशाली जिले के बराती ओपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर से बड़ी मात्रा मे अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की तो विदेशी शराब के 35कार्टून वहां से जब्त हुये। बताया जा रहा हैं कि रनदाहा गांव मे पुलिस ने छापेमारी की हैं। छापेमारी जागेश्वर राय के पुत्र बच्चा बाबू राय के घर हुई हैं।
पुलिस का कहना हैं कि ये लोग बहूत दिनों से शराब के धंधे मे लिप्त हैं लेकिन पुलिस के जानकारी मे यह बात नहीं थी। जानकारी मिलने पर यह कारवाई हुई हैं।

वहीं दूसरी हाजीपुर स्थित नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित एक मोवाइल की दुकान मे शटर काटकर लाखों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी हैं। बताया जा रहा कि अज्ञात चोर बहूत भारी मात्रा मे मोबाईल कि चोरी की हैं। नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। कई दुकानों मे लगी सीसीटीवी को खंगाल रही हैं