30 जनवरी को समाहरणालय दरभंगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार 30 जनवरी 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) के अवसर पर समाहरणालय, दरभंगा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्वाह्न 11:30 बजे समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा।

इसके उपरांत लहेरियासराय टावर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।