वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बिरौल अंचल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित कांडों को लेकर दिए निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बिरौल अंचल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित कांडों को लेकर दिए निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बिरौल अंचल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित कांडों को लेकर दिए निर्देश
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ जलारेड्डी ने गुरुवार को बिरौल का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था का जायजा लेते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।
एसएसपी श्री रेड्डी ने अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर सबसे पहले फाइलों और पंजियों की बारीकी से जाच की। उन्होंने पुलिस निरीक्षक महफूज आलम द्वारा विभिन्न कांडों में किए गए पर्यवेक्षण की समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पर्यवेक्षण रिपोर्ट समय पर पूरी होनी चाहिए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। त्योहारों और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने की हिदायत दी गई। लगभग तीन घंटे तक के इस निरीक्षण से बिरौल अनुमंडल के पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति रही। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रेड्डी ने कहा कि अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय निरीक्षण किया गया, कांडों से संबंधित संचिकाओं का समीक्षा की गई। कुछ विंदू ओ पर निर्देश दिए गए हैं।मौके पर प्रशिक्षु आई.पी.एस.केतन इंगोले के अलावा प्रभाकर तिवारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक बिरौल।अमृत लाल वर्मन, पर्यवेक्षी पुलिस निरीक्षक बिरौल,चन्द्र मणि,थानाध्यक्ष बिरौल,मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष,जमालपुर, आलोक कुमार, थानाध्यक्ष, घनश्यामपुर,अंकित कुमार ,थानाध्यक्ष कुशेश्वरस्थान,केशरी नंदन,थानाध्यक्ष, तिलेश्वर, विनिता कुमारी थानाध्यक्ष बड़गांव मौजूद थे।