राष्ट्रीय स्कूल खेलों में बिहार के युवराज आदर्श ने कराटे में दिलाया पदक,पुणे में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप में U-19 (-54 किग्रा) वर्ग में कांस्य पर किया कब्ज़ा

दस्तक 7मीडिया /
पुणे में 27 से 29 जनवरी तक आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स कराटे चैंपियनशिप 2025-26 में दरभंगा के उभरते खिलाड़ी युवराज आदर्श ने कराटे के अंडर-19 बालक (-54 किग्रा) वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिहार के लिए कांस्य पदक हासिल किया।
युवराज आदर्श, +2 शफी मुस्लिम हाई स्कूल, दरभंगा के कक्षा 12वीं के छात्र हैं और वे काजू राम अल्लपट्टी निवासी के पुत्र हैं। पढ़ाई के साथ खेल में संतुलन बनाते हुए उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित की है।प्रतियोगिता के दौरान युवराज ने लगातार शानदार मुकाबले खेले। उन्होंने अपने पहले मैच में गोवा के खिलाड़ी को हराया। इसके बाद कर्नाटक के खिलाफ मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसे निर्णायकों ने तकनीकी निर्णय के आधार पर युवराज के पक्ष में दिया। तीसरे मुकाबले में युवराज ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 6-0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। सेमीफाइनल में युवराज को महाराष्ट्र के खिलाड़ी से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस सफलता पर युवराज आदर्श ने अपने कोच मुकेश मिश्रा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके अनुशासन, रणनीति और निरंतर मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी साथ ही उन्होंने स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के तकनीकी मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, जिनके समर्थन से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिला।