बिरौल के लाल विन्देश्वरी प्रसाद को मिला सम्मान, विशेष निगरानी इकाई के ADG ने प्रशस्ति-पत्र देकर नवाजा
बिरौल के लाल विन्देश्वरी प्रसाद को मिला सम्मान, विशेष निगरानी इकाई के ADG ने प्रशस्ति-पत्र देकर नवाजा
बिरौल के लाल विन्देश्वरी प्रसाद को मिला सम्मान, विशेष निगरानी इकाई के ADG ने प्रशस्ति-पत्र देकर नवाजा
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल निवासी स्वर्गीय बहादुर साहु के छोटे पुत्र और पुलिस उपाधीक्षक श्री विन्देश्वरी प्रसाद ने अपने उत्कृष्ट कार्य से जिले का मान बढ़ाया है। पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई (SVU) में तैनात श्री प्रसाद को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवा के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) पंकज कुमार दाराद द्वारा ‘प्रशस्ति-पत्र’ देकर सम्मानित किया गया है।
विभाग की ओर जारी प्रशस्ति-पत्र के अनुसार, श्री विन्देश्वरी प्रसाद ने वर्ष 2025 के दौरान निगरानी न्यायालय, पटना में महत्वपूर्ण आरोप-पत्र (Charge-sheet) समर्पित करने में मुख्य भूमिका निभाई। उनके द्वारा किए गए इस त्वरित और सटीक कानूनी कार्य के कारण विभाग ने उनकी सराहना की है।
सम्मान देते हुए ADG पंकज कुमार दाराद ने उनके कार्य की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार पूरे मनोयोग और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने अधिकारी के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना भी की।
एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर पुलिस विभाग के उच्च पद पर आसीन विन्देश्वरी प्रसाद की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव बिरौल सहित पूरे दरभंगा जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी यह सफलता पुलिस विभाग में पदस्थापित कनिय पदाधिकारियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।