बिरौल में गणतंत्र दिवस की धूम, तिरंगे की आन-बान-शान के साथ मना 77वां राष्ट्रीय पर्व
बिरौल में गणतंत्र दिवस की धूम, तिरंगे की आन-बान-शान के साथ मना 77वां राष्ट्रीय पर्व
बिरौल में गणतंत्र दिवस की धूम, तिरंगे की आन-बान-शान के साथ मना 77वां राष्ट्रीय पर्व
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर संपूर्ण बिरौल अनुमंडल क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। क्या सरकारी दफ्तर और क्या गैर-सरकारी संस्थान, हर तरफ तिरंगा पूरी शान से लहराता दिखा। मुख्य समारोहों में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर निर्धारित समयानुसार विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
i
बिरौल व्यवहार न्यायालय में एडीजे शिवकुमार ने तिरंगा फहराया, वहीं अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीएम शशांक राज ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। अंचल पुलिस निरीक्षक महफूज आलम, थानाध्यक्ष चन्द्र मणि और अवर निबंधन पदाधिकारी हरिशंकर सुमन ने अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक सुजीत कुमार ने ध्वजारोहण किया। अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष बच्चे लाल झा, अश्विनी कुमार झा (संरक्षक, बिरौल विकास युवा मोर्चा),चैम्बर ऑफ कॉमर्स में यतीन्द्र महतो और श्रीकृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल में चेयरमैन गणेश चौधरी ने तिरंगा फहराया।
समारोह के दौरान स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने अनुमंडल कार्यालय पर अपने घोष बैंड (National Band) की मधुर धुनों से पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान कर दिया। वहीं, प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गाए गए राष्ट्रगान से और श्रीकृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा किए गए प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। क्षेत्रीय विधायक सुजीत कुमार पूरे समय सक्रिय रहे और क्षेत्र के अधिकांश कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर तिवारी, डीसीएलआर श्रीमती मयंक सिंह, बीडीओ प्रदीप कुमार झा,सीओ आदित्य शंकर के अलावा कई जनप्रतिनिधि और समाज सेवी मौजूद थे।