घनश्यामपुर थाना के पुलिसकर्मियों ने ली लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ
घनश्यामपुर थाना के पुलिसकर्मियों ने ली लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ
घनश्यामपुर थाना के पुलिसकर्मियों ने ली लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के गौरवशाली अवसर पर स्थानीय थाना परिसर में एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। उद्देश्य था भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखना। उपस्थित पुलिस बल ने यह संकल्प लिया कि वे भविष्य के प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करेंगे। शपथ के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि मतदान की प्रक्रिया किसी भी प्रकार के भय या दबाव से मुक्त होनी चाहिए। प्रलोभन या लालच से कोसों दूर होनी चाहिए। धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय या भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर होनी चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती नागरिक की जागरूकता में निहित है। पुलिस बल का यह संकल्प न केवल एक औपचारिकता है, बल्कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।