NEET मामले में पटना पुलिस पर गाज, दो थानास्तरीय अधिकारी निलंबित

दस्तक 7मीडिया /

पटना में NEET परीक्षा से जुड़े मामले को लेकर पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 14/26 की समीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित अधिकारियों में कदमकुआं के अपर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक हेमंत झा और चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी शामिल हैं। दोनों पर आसूचना संकलन में लापरवाही और समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा की गई समीक्षा के बाद यह सख्त फैसला लिया गया। इस संबंध में सोशल मीडिया कोषांग, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पटना की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।