भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम एवं वरीय पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम एवं वरीय पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम एवं वरीय पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती के अवसर पर कर्पूरी चौक, दरभंगा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर जिलाधिकारी कौशल कुमार, माननीय महापौर अंजुम आरा एवं उप महापौर नाजिया हसन द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, नजारत उपसमाहर्ता पवन कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी एवं सामाजिक न्याय का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन एवं विचारधारा आज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।