मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा 234 लीटर अवैध विदेशी शराब लदे ट्रक को जप्त कर 02 अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा जिले में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण एवं सेवन की रोकथाम के लिए लगातार सघन छापेमारी एवं गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मद्यनिषेध विभाग की मोबाइल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 234 लीटर अवैध विदेशी शराब से लदे एक ट्रक (संख्या – BR-01GH-3232) को जप्त किया है। इस कार्रवाई में वैशाली जिला अंतर्गत सदर थाना (हाजीपुर) निवासी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में —
1. अखिलेश राय, पिता – रामेश्वर राय, उम्र – 49 वर्ष
2. राजेश कुमार, पिता – स्व. शिवनाथ दास, उम्र – 35 वर्ष
शामिल हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है तथा शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 (यथासंशोधित) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार मद्यनिषेध विभाग द्वारा आगे भी इसी प्रकार छापेमारी एवं प्रवर्तन की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उक्त मामले में संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।