पीकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत,दो गंभीर रूप से जख्मी,

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।

बिरौल-बगंराहटा मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर बिरौल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में करने के इसकी जानकारी संबंधित घनश्यामपुर थाना को दे दिया गया। मृतक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार (शिवाजी नगर) निवासी उमेश सहनी के पुत्र विशाल सहनी के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल दो अन्य व्यक्तियों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।