मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई : 234 लीटर अवैध विदेशी शराब लदा ट्रक जब्त, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा

जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा जिले में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण एवं सेवन की रोकथाम हेतु लगातार सघन छापेमारी एवं गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मद्यनिषेध विभाग की मोबाइल टीम को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 234 लीटर अवैध विदेशी शराब लदे एक ट्रक (वाहन संख्या BR-01GH-3232) को जब्त किया गया। इस कार्रवाई में वैशाली जिला के थाना सदर (हाजीपुर) क्षेत्र के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है —
1. अखिलेश राय, पिता – रामेश्वर राय, उम्र – 49 वर्ष
2. राजेश कुमार, पिता – स्व. शिवनाथ दास, उम्र – 35 वर्ष

इस संबंध में सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है तथा शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 (यथासंशोधित) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।