सिमरी पुलिस ने दहेज हत्या मामले में फरार दो मामले में किया सम्पत्ति की कुर्की जब्ती की कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया/विजय ठाकुर 

सिमरी थाना की पुलिस ने शुक्रवार कोमाधोपुर में नव विवाहिता ममता देवी की दहेज हत्या के आरोपी नागेन्द्र साह के घर की सम्पत्ति की कुर्की जब्त की कारवाई की गई है।बतादें कि मधुबनी बिस्फी थाने के परबत्ता गांव निवासी राम शरण साह ने अपनी पुत्री की हत्या दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दामाद सहित अन्य पर चार वर्ष पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वही दूसरा कुर्की कंसी गांव में दहेज लोभियों द्वारा दहेज में पैसे की मांग पूर्ति नही करने पर दो वर्ष पहले दामाद ने अपने ससुर की हत्या दरवाजे पर की कर दी थी। जिसके बाद न्यायालय से प्राप्त आदेश के आधार पर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की बताते चले कि इस घटना के बाद मृतक की बेटी सोनी कुमारी ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।।दर्ज कांड में उसने बताया कि कहा है कि वर्ष के अप्रैल माह मे कंसी निवासी जितेन्द्र सहनी राम द के साथ हिन्दु रिति रिवाज के शादी हुई थी। अपने सामर्थ के अनुसार मेरे पिता ने दान दहेज दिया था। लेकिन एक माह के बाद से मेरे पति एवं सास ससुर के द्वारा मेरे पापा से चार लाख रुपये दहेज की मांग की जाने लगी। उस समय मेरे पिताजी अलग-अलग जगह से किसी तरह ब्यवस्था करके तीन लाख रूपया मेरे पति एवं सास ससुर को दिया गया था। बाकी एक लाख रुपये को लेकर मेरे पापा तथा मुझे बराबर तंग किया जाने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे। दिनांक 10-06-2024 को दोपहर में मेरे पापा समझौता हेतु’ मेरे ससुराल कंसी आये। जैसे घर के अन्दर पिता पहुंचे थे कि मेरे पति गाली-गलौच देकर कहा की पैसा लेकर आया है कि नहीं। पापा ने हाथ जोड़कर कहा की अभी व्यवस्था नही हुआ है इतना सुनते ही मेरे पति जितेंन्द्र सहनी 2 ससुर राजु सहनी, सास रेखा देवी,भैसुर धर्मेन्द्र सहनी, सियाराम सहनी , शुशील सहनी ने मिलकर लााठी एवं लात मुक्‌का से मारपीट की।मेरे पापा जमीन पर बेहोश होकर गीरे पड़े थे।