24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे जिलाधिकारी, दरभंगा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
समाज कल्याण विभाग (महिला एवं बाल विकास निगम) द्वारा “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 24 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष जिला पदाधिकारी कौशल कुमार होंगे।