अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा।
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा।
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा,
भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा।
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला दरभंगा पूर्वी के जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘पप्पू सिंह’ ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई सरस्वती पूजा पंडालों का भ्रमण किया। संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने नभरपट्टी, कोर्थू,पुनहद,अलीनगर,मोतीपुर,धमुआरा, हरसिंगपुर,सहित अनेक गांवों में स्थापित पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ सरस्वती के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, विद्यार्थियों की उन्नति और समाज के सर्वांगीण विकास की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और पूजा समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा कि माँ सरस्वती ज्ञान, विद्या, बुद्धि और कला की देवी हैं। उनकी महिमा अपरंपार है। उनकी कृपा से मानव जीवन में विवेक, संस्कार और रचनात्मकता का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ज्ञान और शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का कार्य कर सकती है, और माँ सरस्वती की आराधना हमें इसी मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आगे कहा कि मां सरस्वती की महिमा को समझने के लिए हमें उनके जीवन से जुड़ी कथाओं और शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए। नियमित पूजा, साधना और प्रार्थना के माध्यम से ही हम उनके आशीर्वाद के पात्र बन सकते हैं। मां सरस्वती की कृपा से ही विद्यार्थी, शिक्षक और समाज का प्रत्येक वर्ग प्रगति की ओर बढ़ता है। संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने बताया कि उन्होंने मां सरस्वती से समस्त मानव समाज के कल्याण, देश में शिक्षा के प्रसार, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा सामाजिक सद्भाव और शांति की प्रार्थना की है। पूजा पंडालों के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया और श्रद्धालुओं ने उनके साथ अपनी आस्था साझा की। पूरे क्षेत्र में सरस्वती पूजा के अवसर पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है, वहीं पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया है। मौके पर मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया,पुनहद पंचायत मुखिया संजीव सिंह,मिथिलेश सिंह,स्वतंत्र झा,मनोज यादव, कमलनाथ सिंह,प्रकाश सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।