शोभन गांव से पुलिस ने जान लेवा हमला का फरार आरोपी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन गांव से मोहम्मद जफीरूल हक को पुलिस ने दबीया से प्रहार कर जान लेवा हमला के आरोप में गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है। चार जनवरी को न्यायिक हिरासत भेजे गए आरोपी अमीरूल हक की जमानत न्यायालय में रद हो चुकी है।बतादें की निजी जमीन बिक्री नहीं करने पर आरोपी भू माफीयाओं ने चार लोगों को जख्मी कर दिया था। मामले में जख्मी मोहम्मद शब्बीर ने अंकित कांड में कहा है कि पहली जनवरी को 4 बजे दोपहर में गांव के मो.ज़फीरूल हक, मो.अमीरूल हक,अनवारूल हक व शहनाज बेगम ने घेराव कर मेरी बहन के साथ अश्लील हरकत व फैट मुक्का से मारपीट कर रहे थे। जब मै विरोध किया तो चारो आरोपी उलझ कर हाथापाई व लाठी डंडा से मारपीट करने लगे। जफीरूल हक अपने हाथ में बांस काटने वाले धार धार दबीया से जान मारने की नियत से माथे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। अनवारूल हक ने गाली गलौज कर आदेश दिया कि जमीन पर पटक कर शब्बीर की गर्दन पर दबीया चलाकर हत्या कर दो।मेरे चिल्लाने की आवाज पर जब गाछी में मेरा बङा भाई मो.शकील,व पिता अबुल हसन उर्फ हबीबुल, आये तो वे सभी आरोपी उनलोगों पर भी हरवे हथियार से जान लेवा हमला कर जख्मी कर दिया।चारो घायल का इलाज स्वास्थ्य केन्द्र सिंहवाङा में कराया है। पिता के जेब मो,अमीरूल हक ने एक हजार रुपए निकाल लिया। सफीना नाज के गले से दो भर चाँदी का चैन शहनवाज बेगम ने जमीन पर पटक कर छीन लिया।जफीरूल हक भू माफीया का काम करता है।मुझे व परिवार के सदस्यों को धमकी व रंगदारी पूर्वक कहता है कि तुम अपनी निजी जमीन व गाछी हमलोगों के हाथ कम कीमत पर बेच दो।वरना किसी दिन भी हत्या कर देंगे या बाहर से क्रिमनल को बुलवाकर जान से मरवा देंगे। ये सभी पेशेवर अपराधी हैं।इससे पहले भी जमीन को लेकर गांव में हत्या की अनेको घटना हो चुकी है जो सब जानता है। मुझे भय है कि उपरोक्त भू माफिया कभी भी अप्रीय घटना कर सकता है।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है दारोगा पन्ना लाल सिंह ने चार आरोपियों में अमीरूल हक व जफीरूल हक को गिरफ्तार कर लिया है। दो फरार लोगो की तलाश में छापेमारी की जा रही है।