हायाघाट में आशा-आंगनवाड़ी सेविकाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, जनस्वास्थ्य जोखिम, स्वच्छता और जल सुरक्षा पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
हायाघाट में आशा-आंगनवाड़ी सेविकाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, जनस्वास्थ्य जोखिम, स्वच्छता और जल सुरक्षा पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
हायाघाट में आशा-आंगनवाड़ी सेविकाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, जनस्वास्थ्य जोखिम, स्वच्छता और जल सुरक्षा पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी जनस्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हायाघाट में आशा एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग दरभंगा, रिलायंस फाउंडेशन एवं अदिथि संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान आपदा पूर्व तैयारी, आपात स्थिति में त्वरित प्रत्युत्तर, पुनर्स्थापन, जल एवं स्वच्छता (WASH) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक लोकेश कुमार ने कहा कि आपदा के समय जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोपरि होती है और इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेविकाओं से गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
मुख्य प्रशिक्षक एवं रिलायंस फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम समन्वयक सूरज कुमार ने जल-जनित रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं आरोग्य पर चर्चा करते हुए हाथ धोने के छह चरणों की जानकारी दी। साथ ही ब्लीचिंग पाउडर और हैलोजन टैबलेट के सही उपयोग के तरीकों को भी समझाया गया।
सह-प्रशिक्षक पायल कुमारी ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण स्थानीय भाषा में दिया गया तथा प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर जनस्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विषयों पर प्रस्तुति देने का अवसर भी प्रदान किया गया। इस मौके पर अदिथि संस्था से रोहित सिंह एवं राजीव भी उपस्थित रहे।