पंचायत स्तर से उभरेंगे खिलाड़ी, गांव-गांव बनेगा खेल का माहौल
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में जिला खेल कार्यालय द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नेहरू स्टेडियम, लहरियासराय में जिला स्तरीय खेल क्लबों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिले की प्रत्येक पंचायत में खेल क्लब का गठन किया जा चुका है। वहीं पंचायत स्तर पर खेल मैदान तथा प्रखंड स्तर पर इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि खेल से जुड़ी योजनाएं गांव तक पहुंचे और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का समुचित मंच मिले।
बैठक में खेल क्लबों के विकास को लेकर विभिन्न पंचायतों से आए अध्यक्षों, सचिवों और कोषाध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों को विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुराग ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जीना आरा द्वारा किया गया। बैठक में विकास कुमार राय, रोशन कुमार, संजीव कुमार, अंजली राय, ज्योति कुमारी, राकेश कुमार, बलदेव मेहता, शिवनाथ पोद्दार सहित कई पंचायतों के खेल क्लब पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हायाघाट में आशा-आंगनवाड़ी सेविकाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, जनस्वास्थ्य जोखिम, स्वच्छता और जल सुरक्षा पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
सरस्वती पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी,शांति व्यवस्था बनाए रखने में शांति समिति के सदस्यों का अहम योगदान