बिरौल में सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर दो पूजा समितियों का लाइसेंस रद्द
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को बिरौल थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी ने की। प्रशासन ने इस बार नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। बैठक के दौरान एसडीओ शशांक राज ने अनुशासनहीनता पर सख्त संदेश देते हुए बताया कि पिछले वर्ष विसर्जन जुलूस के दौरान प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने वाली दो पूजा समितियों के लाइसेंस पर रोक लगा दी गई है।
