21 जनवरी को जॉब कैम्प का आयोजन,दरभंगा में ही मिलेगा रोजगार।
21 जनवरी को जॉब कैम्प का आयोजन,दरभंगा में ही मिलेगा रोजगार।
21 जनवरी को जॉब कैम्प का आयोजन,दरभंगा में ही मिलेगा रोजगार।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को BSDC, हायाघाट में Paytm Services Pvt. Ltd. द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जॉब कैम्प में Field Sales Executive एवं Senior Field Sales Executive पदों के लिए कुल 25 रिक्त पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। इसमें 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ₹16,666 से ₹21,000 प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य इंसेंटिव, ईएसआई, पीएफ एवं इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा टाउन में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस हेतु सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं। जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर स्वयं निबंधन करा सकते हैं अथवा नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र अवश्य लाएं।
आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरबार, आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर दिया गया विशेष जोर। 20 से अधिक आवेदकों की समस्याओं की हुई सुनवाई,प्राप्त परिवादों का सात दिनों में निष्पादन सुनिश्चित करें – आयुक्त
शिक्षा की नई अलख, आसी उच्च विद्यालय में ‘सखी’ के ‘मैत्री प्रोजेक्ट’ ने बच्चों की प्रतिभा को दिए पंख