सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीजे व अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष अंकित चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 जनवरी को होने वाली सरस्वती पूजा को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।

थानाध्यक्ष श्री चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूजा के दौरान केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएंगे। विशेषकर प्रतिमा विसर्जन के दिन डीजे बजाने एवं अश्लील व डबल मीनिंग भोजपुरी गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई पूजा समिति डीजे बजाते हुए पकड़ी जाती है तो डीजे जब्त कर उसके संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सरपंच मो. जमाल, मुखिया पप्पू मांझी, उप मुख्य पार्षद सुजीत पासवान, गौतम प्रसाद सिंह, बैजनाथ राय, दिनेश कुमार, विजय चौपाल, प्रदीप मुखिया सहित कई गणमान्य लोग एवं पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।