गायघाट विधायक ने जनसंवाद में किया पुल निर्माण का वादा, स्कूली बच्चों को अब नहीं लगना पड़ेगा 2 किलोमीटर का चक्कड़
गायघाट विधायक ने जनसंवाद में किया पुल निर्माण का वादा, स्कूली बच्चों को अब नहीं लगना पड़ेगा 2 किलोमीटर का चक्कड़
गायघाट विधायक ने जनसंवाद में किया पुल निर्माण का वादा,
स्कूली बच्चों को अब नहीं लगना पड़ेगा 2 किलोमीटर का चक्कड़
दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत शिवदाहा पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महेशवाड़ा हाई स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई। विधायक कोमल सिंह ने कहा कि अब छात्रों को स्कूल जाने के लिए दो किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नदी पर जल्द ही पुल का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि अब तक स्कूली बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुल निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके और उनकी शिक्षा में कोई बाधा न आए।