अवैध शराब व आपराधिक गतिविधियों पर दरभंगा पुलिस की सख़्त कार्रवाई, कई अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु लगातार तत्पर है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

तिलकेश्वर थाना कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर तिलकेश्वर थाना अंतर्गत छापामारी के दौरान कुल 30 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ अभियुक्त मनीष कुमार (उम्र 24 वर्ष), पिता–जागेश सदा, साकिन–सपही, थाना–तिलकेश्वर, जिला–दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

हायाघाट थाना कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आलोक में अभियुक्त कमलेश राय, पिता–मुक्तामणि राय, साकिन–उचौली, थाना–हायाघाट, जिला–दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

एपीएम (अशोक पेपर मिल) थाना कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत अभियुक्त रामाकांत माँझी, पिता–कृपाल माँझी, साकिन–बलिया, थाना–अशोक पेपर मिल, जिला–दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

वाजितपुर थाना कार्रवाई

वाजितपुर थाना कांड संख्या–86/25 में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त मोहम्मद सकलेन मुस्ताक, पिता–मोहम्मद शमशाद, ग्राम–बेलाही, थाना–वाजितपुर, जिला–दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

बिशनपुर थाना कार्रवाई

बिशनपुर थाना कांड संख्या–94/25, धारा–30(a) के तहत प्राथमिकी अभियुक्त श्रवण यादव, पिता–रामप्रसाद यादव, साकिन–बघला मोहम्मदपुर, थाना–बिशनपुर, जिला–दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

सिंहवाड़ा थाना कार्रवाई

सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या–91/25, धारा–SC/ST एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त मोहम्मद इरफान उर्फ फिरोज, पिता–स्व. सुलेमान, ग्राम–कठलिया, थाना–सिंहवाड़ा, जिला–दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इश्तिहार तामिला

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी के आलोक में अभियुक्त ललन कुमार यादव, पिता–फूलो यादव उर्फ फुलेंदर यादव, साकिन–छातौना, थाना–हायाघाट, जिला–दरभंगा के आवास पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।