ज्ञान और संस्कार के पर्व सरस्वती पूजा में डीजे और भड़काव गीतों पर रहेगा प्रतिबंध – डीएसपी

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

आगामी सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को सिमरी थाना पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने कहा की पूजा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। अश्लील उत्तेजक और आपत्तिजनक गीत बजाने वाले पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी वही थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने पूजा कमिटियों से अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेने की बात कही उन्होंने कहा की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस शरारती तत्वों को चिह्नित कर रही है। निर्धारित रूट से ही विसर्जन जुलूस निकले, पूजा कमिटी इस बात का ख्याल रखेंगे पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी रहेगी किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएँगे मौके पर सरपंच अशोक पासवान , अमजद अब्बास , अरुण दास , गोपाल सिन्हा, विष्णुदेव दास सहित पूजा कमिटी के सदस्य मौजूद थे।