रख रखाव के अभाव में सिंहवाड़ा थाना में जंग खा रहे जब्त वाहन

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

सिंहवाड़ा थाना में रख रखाव के अभाव में विभिन्न मामले में जब्त किए गए दो और चार पहिया वाहन थाने में खुले आसमान के नीचे जंग खा रहे है। धूप बरसात की वजह से थाना परिसर का एक हिस्सा जब्त वाहनो के कारण कबाड़ख़ाने बन गए है। वर्षों से मौसम पानी और धूप के मार का दंश झेल रहे वाहन लगभग सड़ कर कबाड़खाने का शक्ल अख्तियार कर लिए है। जब्त वाहन के मालिक कोर्ट में चल रहे फैसले के इंतिज़ार में है। कई वाहन तो सड़ कर मिट्टी में मिल चुके है। कई गाड़ी तो कबाड़ में बिकने लायक भी नहीं है। अगर समय रहते इन वाहनो की नीलामी कर दी गई होती तो सरकार को लाखो का राजस्व मिलता। कई मामले में तो न्यायालय से फैसला हो जाने के बाद भी लोग अपनी सड़ी हुई गाड़ी को ले जाना नहीं चाह रहे है।