APM थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, सात दिनों में समाधान का निर्देशy

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

 वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा APM थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से और ध्यानपूर्वक सुना।

जनसुनवाई के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत अधिकतम सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से थानों का चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का सरल, त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जनसुनवाई प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।