मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से सनसनी, पति-पत्नी और बच्चों के श’व मिले
मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से सनसनी, पति-पत्नी और बच्चों के श’व मिले
मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से सनसनी, पति-पत्नी और बच्चों के श’व मिले
दस्तक 7 दीपक कुमार। गायघाट
एक साथ चार डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। चार दिन से लापता महिला का शव तीन बच्चें के साथ बरामद हुआ है। अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के समीप गंडक नदी किनारे मिला शव, सूचना के बाद मौके पर एसएसपी सहित भारी संख्या में कई अधिकारी पहुंचे।
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से सनसनी मच गई है। शहर में बूढ़ी गंडक नदी के लकड़ीढाई घाट के पास गुरुवार दोपहर एक साथ चार शव पाए गए।शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला, पुरुष और दो बच्चों के शव बताए जा रहे हैं। पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। शव किसी ग्रामीण इलाके के परिवार के लग रहे है। खबर लिखे जाने तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है।सूचना मिलने के बाद सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने सभी शवों को नदी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी की पहचान में जुटी है। सूचना वाट्सएप पर शेयर की गई है।
मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। सभी शव एक साथ दुपट्टे से बंधा हुए पाए गए। जिससे आशंका है कि एक साथ पूरे परिवार ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।