साहित्यिक उपलब्धि, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया डॉ. सिद्धार्थ राजू की पुस्तक ‘फेलहा’ का विमोचन
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
जयपुर/दरभंगा: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रांगण में एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री अर्जुन राम मेघवाल ने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ राजू द्वारा लिखित प्रेरणास्पद पुस्तक “फेलहा” का आधिकारिक विमोचन किया।
