बिरौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया RSS का मकर संक्रांति उत्सव, शताब्दी वर्ष पर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल स्थानीय हाट गाछी स्थित शिवाजी प्रभात शाखा के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति का उत्सव अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संघ की परंपराओं, सनातन संस्कृति की रक्षा और आगामी शताब्दी वर्ष के लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में दरभंगा विभाग के विभाग कार्यवाह सनोज नायक की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. बबलू कांत झा ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। अपने बौद्धिक संबोधन में डॉ. झा ने संघ के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ के दधीचि रूपी प्रचारकों और निस्वार्थ स्वयंसेवकों के त्याग व बलिदान के कारण ही आज सनातन संस्कृति सुरक्षित है। संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले नगर कार्यवाह संजय कुमार चौधरी ने अतिथियों का परिचय कराया। जिला बौद्धिक प्रमुख राजेश कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्तिगत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य शिक्षक हरि साहनी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
उत्सव की सबसे खास बात नन्हे बाल स्वयंसेवकों की भारी उपस्थिति रही। उनकी अनुशासित भागीदारी और उत्साह ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी, जिसे उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा।


कार्यक्रम के अंत में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की समीक्षा की गई। क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने विशेष संबोधन देते हुए कहा कि आगामी 17 जनवरी 2026 को लगमा स्थित ब्रह्मचारी आश्रम में भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी के आगमन पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में हिंदू समाज उपस्थित होकर अपनी एकजुटता और पुरुषार्थ का परिचय दें।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष (दरभंगा पूर्वी) विनय कुमार पासवान, तेज नारायण भंडारी, रविंद्र पोद्दार, चौधरी सहनी,मणिकांत झा, प्रदीप प्रधान,रामविलास भारती, रामबाबू महथा,डॉ.शशी भूषण महतो, शत्रुघ्न सहनी, अंगद कुमार,चौधरी सहनी, प्रमोद कुमार, अजय कुमार,प्रभात कुमार झा और पवन कुमार, विनोद चौधरी,सुभाष महतो, श्रीकांत महतो,शत्रुघ्न सहनी, बलराम टेकड़ीवाल, राजकुमार सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अंत में ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी जयघोष के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।