श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई०टी०आई० के निकट), लहेरियासराय, दरभंगा स्थित कार्यालय परिसर में BARBEQUE NATION HOSPITALITY LTD. द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जॉब कैंप में SERVICE एवं KITCHEN HELPER के कुल 140 पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 10वीं उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹11,500/- (इन-हैंड) प्रतिमाह वेतन के साथ निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली एवं अन्य स्थानों पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।
जॉब कैंप में भाग लेने हेतु नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर स्वयं अथवा नियोजनालय, दरभंगा में आकर निबंधन करा सकते हैं।
जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य संबंधित प्रमाण पत्र साथ लाना सुनिश्चित करें।