मकर संक्रांति पर सेवा की मिसाल, सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण व भोज का आयोजन
मकर संक्रांति पर सेवा की मिसाल, सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण व भोज का आयोजन
मकर संक्रांति पर सेवा की मिसाल, सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण व भोज का आयोजन
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी संकल्प के साथ मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बिरौल मोटर ट्रेनिंग स्कूल परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘रामदास साहू स्मृति’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पम्मी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की इकाई, बिरौल मोटर ट्रेनिंग स्कूल द्वारा सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की गई।
कंबल वितरण से मिली कड़ाके की ठंड में राहत
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और संस्था के निदेशक, अधिवक्ता कैलाश कुमार द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैकड़ों असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर बुजुर्गों और जरूरतमंदों के चेहरे पर संतोष की मुस्कान दिखी। अधिवक्ता कैलाश कुमार ने उपस्थित जनसमूह को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।
कंबल वितरण के साथ-साथ पारंपरिक दही-चूड़ा और तिलकुट के भोज का भी भव्य आयोजन किया गया। इस सामूहिक भोज में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश गया।
संस्था के निदेशक कैलाश कुमार ने इस मौके पर घोषणा की कि “पम्मी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड” और “बिरौल मोटर ट्रेनिंग स्कूल” के माध्यम से यह सेवा कार्य अब हर वर्ष निरंतर जारी रहेगा। हर साल मकर संक्रांति पर भोज एवं वस्त्र वितरण के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद की जाएगी। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मौके पर राजेश यादव, अर्जुन साहू, प्रभु मंडल,पप्पू जी, बैजनाथ साहू, गुड्डू जुबेर,जगती पासवान, हम पासवान, रामभरोस यादव,नीरज साहू, पम्मी कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने बिरौल मोटर ट्रेनिंग स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।