प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को एसएसपी ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण का मंत्र
प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को एसएसपी ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण का मंत्र
प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को एसएसपी ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण का मंत्र
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी द्वारा शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसएसपी ने अकादमी से प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षु अधिकारियों को जिला स्तर पर पुलिस की मूल जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं निवारण, जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विधि व्यवस्था के तहत प्रत्येक व्यक्ति के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, पुलिस कार्य में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक व्यवहारिक प्रशिक्षण से जुड़े दिशा-निर्देश भी दिए गए।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।
सरस्वती पूजा को लेकर सिंहवाड़ा में शांति समिति की बैठक, जुलूस मार्ग का किया गया भौतिक सत्यापन
प्राईवेट अंग में पेट्रोल डालने जैसा आरोप क्या गंभीर नहीं ,या फिर 70हजार रुपये की घूसखोरी कहाँ तक उचित ??बेहतर पुलिसिंग पर सवाल: ताजपुर कांड में समस्तीपुर एसपी की चुप्पी क्यों?”