सरस्वती पूजा को लेकर सिंहवाड़ा में शांति समिति की बैठक, जुलूस मार्ग का किया गया भौतिक सत्यापन
सरस्वती पूजा को लेकर सिंहवाड़ा में शांति समिति की बैठक, जुलूस मार्ग का किया गया भौतिक सत्यापन
सरस्वती पूजा को लेकर सिंहवाड़ा में शांति समिति की बैठक, जुलूस मार्ग का किया गया भौतिक सत्यापन
दस्तक 7मीडिया /सिंहबाड़ा
आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में सिंहवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सिंहवाड़ा थाना अंतर्गत कठलिया गांव में प्रस्तावित सरस्वती पूजा जुलूस मार्ग को लेकर बुलाई गई थी।
बैठक की अध्यक्षता SDO सदर एवं SDPO कमतौल के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट, BDO सिंहवाड़ा, CO सिंहवाड़ा तथा SHO सिंहवाड़ा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सरस्वती पूजा जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन भी किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा, संवेदनशील स्थल अथवा संभावित समस्या को पहले ही चिन्हित कर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
प्रशासन की ओर से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाएं तथा किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा एवं जुलूस के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक के समापन पर अधिकारियों ने सभी को धन्यवाद देते हुए शांतिपूर्ण आयोजन की अपील दोहराई।