दरभंगा में कई थाने के पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, कई थानों में अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा जिले में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अलग–अलग थानों में दर्ज मामलों के कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद की गई है।

लहेरियासराय थाना कांड संख्या-720/25 के प्राथमिकी अभियुक्त आशीष कुमार (पिता विक्की गुप्ता, निवासी चकबली, थाना बरौनी रिफाइनरी, जिला बेगूसराय) एवं कांड संख्या-105/25 के अभियुक्त गणेश कुमार (पिता लाल बाबू साह, निवासी गुदरी बाजार, थाना लहेरियासराय) को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त लहेरियासराय थाना कांड संख्या-06/25 के अभियुक्त लाडला कुमार (पिता मुन्ना शाह, निवासी गुदरी बाजार) को भी गुदरी बाजार से गिरफ्तार किया गया।

बड़गांव थाना कांड संख्या-88/25 (दिनांक 29/10/25) धारा 109(1) के अभियुक्त संजय पासवान (पिता राम विनोद पासवान, निवासी अध्लायर) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत भालपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम दुलारपुर मंझरिया में छापेमारी के दौरान रेखा देवी (पति नागे पासवान) के घर के पीछे पोखरा से करीब 24 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।

जाले थाना कांड संख्या-247/25 के प्राथमिक अभियुक्त सुबोध साह (पिता मुकेश प्रसाद, निवासी सरैया गीघर, थाना जैतपुर, जिला मुजफ्फरपुर) को भी दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सत्यापन के बाद वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के तहत
फेकला थाना क्षेत्र से टुनटुन कुमार (पिता सीताराम कुमार, निवासी सिनुआर गोदाम, थाना बहादुरपुर) को गिरफ्तार किया गया।
वहीं बहेड़ा थाना क्षेत्र से NBW वारंटी रामसेवक यादव, रामशकल यादव एवं कुसुम लाल सदा (सभी निवासी किशनपुर नवादा) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में APM थाना अंतर्गत ग्राम थलवारा उच्च विद्यालय से सिरनिया बांध जाने वाले रास्ते से करीब 66 लीटर देशी चुलाई शराब एवं एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त किया।