जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले में जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा किया गया।
यह प्रशिक्षण प्रखण्ड दरभंगा सदर, बहादुरपुर, हायाघाट, सिंहवाड़ा, मनीगाछी, तारडीह, बेनीपुर एवं अलीनगर के संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल/पीएचसी/सीएचसी के रजिस्ट्रार एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के रजिस्ट्रार, सहायक एवं प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, पंचायत सचिव सह रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), कार्यपालक सहायक तथा सभी संबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं एवं उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक के रूप में मनीगाछी एवं तारडीह प्रखण्ड में श्री सुमित कुमार (सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी), सिंहवाड़ा प्रखण्ड में श्री विनोद कुमार एवं श्री देव नारायण महतो (सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी), दरभंगा सदर प्रखण्ड में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखण्ड में श्री अशोक कुमार (सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी), बहादुरपुर प्रखण्ड में श्री विकास कुमार (प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी) तथा हायाघाट प्रखण्ड में श्री प्रभात कुमार (प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
सभी रजिस्ट्रार को निर्देश दिया गया कि जन्म एवं मृत्यु से संबंधित प्रत्येक घटना का 21 दिनों के भीतर निःशुल्क निबंधन कर आवेदक को प्रमाण-पत्र निर्गत करना अनिवार्य है।
21 दिनों के बाद एवं 30 दिनों के भीतर निबंधन कराने पर ₹2/- विलंब शुल्क,
एक माह से एक वर्ष के भीतर निबंधन कराने पर ₹5/- विलंब शुल्क तथा
एक वर्ष से अधिक अवधि के बाद निबंधन कराने पर ₹10/- विलंब शुल्क निर्धारित है, जिसे कोषागार चालान के माध्यम से विहित शीर्ष में राजकोष में जमा किया जाएगा।