राष्ट्रीय लोक अदालत मे 986मामले निष्पादित ,कई मामलों मे करीब पांच करोड़ का समझौता ,बेंक के प्रति लोंगों का आक्रोश।
राष्ट्रीय लोक अदालत मे 986मामले निष्पादित ,कई मामलों मे करीब पांच करोड़ का समझौता ,बेंक के प्रति लोंगों का आक्रोश।
दरभंगा,विधि संवाददाता
शनिवार को अदालत प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहयोग्य फौजदारी,उत्पाद,सिविल,लेबर,क्लेम,बिजली,बैंक,बी एस एन एल से संबंधित कूल 986 मामले निष्पादित किये गये।वहीं उपरोक्त सभी मदों में 4 करोड़,83 लाख,5 हजार 920 रुपये का समझौता को मूर्तरुप दिया गया।
दरभंगा व्यवहार न्यायालय परिषर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में केनरा बैंक शाखा दरभंगा के एक कर्जदार का मामला सुनकर न्याय अतिथियों में बैंक के प्रति असंतोष देखा गया। सब यही कहते रहे कि बैंक कर्मी ने समझौते के लिए तो कर्जदार को अदालत के माध्यम से नोटिस भेजबा कर बुलाते हैं। लेकिन नोटिस पर मनमाना बकाया राशि अंकित करते हैं। कमतौल के दुधिया खिरमा निवासी परमहंस कुमार सिंह को मुकदमा पूर्व समझौते के लिए आवेदन पत्र संख्या 304 /23 भेजा गया। इस नोटिस में अंकित है कि 32 पदम 19 नील 86 खरब 98 अरब 99 करोड़ 98 लाख 99 हजार 999रुपये बैंक का बकाया है। इसका समझौता आपसी सहमति से मामले को निष्पादित 9 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत में करा लें। नोटिस लेकर लोक अदालत पहुंचे परमहंस कुमार की नोटिस देख न्याय अतिथियों के बीच बैंक के प्रति आक्रोश देखा गया।