डेंगू जैसे संक्रमण रोग के रोकथाम के लिए नगर पदाधिकारी हुए गंभीर, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कार्य शुरू। कार्यपालक पदाधिकारी ने की अपील
डेंगू जैसे संक्रमण रोग के रोकथाम के लिए नगर पदाधिकारी हुए गंभीर, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कार्य शुरू। कार्यपालक पदाधिकारी ने की अपील
बिरौल /नीलेश
डेंगू जैसे संक्रमण रोग के रोकथाम के लिए नगर पदाधिकारी हुए गंभीर, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कार्य शुरू।
कार्यपालक पदाधिकारी ने की अपील–
अपने घरों एवं आसपास के जगहों को साफ-सफाई के साथ जलजमाव होने नहीं दें एवं यत्र-तत्र फेकने के बजाय डस्टबिन में डालें गंदगी।–डॉ.जयचंद्र अकेला।
प्रखंड के नगर पंचायत बिरौल क्षेत्र में समय रहते डेंगू एवं अन्य संक्रमक मच्छरों के प्रकोप से आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए विभाग की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। इसको लेकर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.जयचंद्र अकेला ने सफाई कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया है। पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में कार्यालय द्वारा रोस्टर बनाया गया है। जिसके तहत नगर क्षेत्र के सभी 11 वार्डों के जल जमाव एवं सड़क किनारे से गुजरने वाले सरकारी व निजी नालों में एंटी लार्वा का छिड़काव आदि कार्य की जा रही है। छिड़काव कार्य नगर वार्ड संख्या 1 से शुरू की गई है। जिसकी जिम्मेवारी सफाई निरीक्षक आयुष्मान कुमार मिश्र को दिया गया है। जिनके देख रेख में प्रत्येक दिन वार्ड में छिड़काव एवं मशीन द्वारा फॉगिंग कार्य का निष्पादन किया जायेगा।जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर जारी निर्देश के आलोक में बढ़ते डेंगू जैसे संक्रमण रोग के रोकथाम एवं उक्त संक्रमण से आमलोगों को सुरक्षित रखने के लिए नगर पंचायत बिरौल में एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कार्य कराया जा रहा है। जो विभाग की ओर से बनाया गया रोस्टर के अनुसार संपन्न होना है। इधर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.जयचंद्र अकेला ने कहा कि जल जमाव वाले जगहों पर डेंगू एवं मलेरिया आदि के मच्छर का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। कार्यपाल पदाधिकारी ने कहा कि डेंगू जैसे संक्रमण रोग से बचने के लिए आमलोगों को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों एवं आसपास के जगहों को साफ सफाई रखने, गंदगी को यत्र-तत्र फेंकने के बजाय डस्टबिन में सुरक्षित रखने की अपील नगर वासियों से की है।