10 जनवरी को होगा फरोग-ए-उर्दू सेमिनार व मुशायरा

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

उर्दू भाषा के विकास, कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार को लेकर दरभंगा में जिला स्तरीय कार्यशाला-सह-फरोग उर्दू सेमिनार व मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से प्रेक्षागृह-सह-कला प्रदर्शनी केन्द्र, लहेरियासराय में होगा।

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य द्वितीय राजभाषा उर्दू के प्रभावी क्रियान्वयन और इसके साहित्यिक-सांस्कृतिक पक्ष को मजबूत करना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी विद्यालयों में कार्यरत उर्दू शिक्षकों तथा मदरसों के शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध जिला शिक्षा पदाधिकारी से किया गया है। सेमिनार के साथ आयोजित मुशायरे में उर्दू अदब से जुड़े विद्वान और शायर अपनी प्रस्तुति देंगे।