दोंनार औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे डीएम, उद्यमियों से किया सीधा संवाद, पांच औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, जल-जमाव, सड़क व बिजली समस्याओं पर दिए निर्देश
दोंनार औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे डीएम, उद्यमियों से किया सीधा संवाद, पांच औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, जल-जमाव, सड़क व बिजली समस्याओं पर दिए निर्देश
दोंनार औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे डीएम, उद्यमियों से किया सीधा संवाद,
पांच औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, जल-जमाव, सड़क व बिजली समस्याओं पर दिए निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को बियाडा के दोंनार औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान डीएम ने औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करते हुए उद्यमियों से सीधे संवाद किया।
भ्रमण के क्रम में डीएम ने कुल पांच औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें कुरकुरे एवं नमकीन उत्पाद बनाने वाली अम्बे फूड प्रोडक्ट्स, गन्ने के अवशेष से बायोडिग्रेडेबल पेपर प्लेट बनाने वाली ग्रीनको पल्प प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, गोपाल ऑटो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (ई-रिक्शा निर्माण इकाई) तथा केक, बिस्कुट व अन्य उत्पाद बनाने वाली आनंद बेकर्स शामिल हैं।
उद्यमियों ने डीएम को औद्योगिक क्षेत्र में जल-जमाव, नाला निर्माण, सड़क चौड़ीकरण तथा आसपास की आबादी के लिए वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता से अवगत कराया। इस पर डीएम ने उप-महाप्रबंधक, बियाडा दरभंगा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में बिजली ट्रिपिंग की समस्या और भीतर से गुजर रही विद्युत तारों को ऊँचा करने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए गए। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में मामला लाने का आश्वासन भी दिया गया।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उद्यमी, बैंक पदाधिकारी, उप-महाप्रबंधक बियाडा अंकुर सिन्हा, जिला उद्योग महाप्रबंधक सुरुचि कुमारी, प्रबंधक बियाडा ब्रजेश चंद्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जे.के. कॉलेज में छात्र राजनीति की नई हलचल, समस्याओं के समाधान की उम्मीद बना ‘मिथिला स्टूडेंट यूनियन’
भारतीय पुलिस सेवा के 71आईपीएस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी ,दरभंगा बीएमपी के कमांडेंट पूरण झा बने सीवान के एसपी ,ग्रामीण एसपी और डीआईजी को भी मिली नई जिम्मेदारी।